{"_id":"591755404f1c1b0f3c8509ee","slug":"on-road-sand-become-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नूरनगर फतेहउल्लापुर बाईपास पर एक साल से सड़क निर्माण बंद पड़ा है। इससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। शानिवार को सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर दो कॉलोनियों के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
2016 में नगर निगम ने नूरनगर फतेहउल्लापुर बाईपास मार्ग पर मिट्टी डालकर सड़क बनाने का ठेका एक करोड़ रुपये में छोड़ा था। ठेकेदार ने उसी समय काम शुरू करा दिया था, लेकिन आधे रास्ते पर ही मिट्टी डाली गई थी। छह माह से सड़क पर कार्य बंद पड़ा है। इससे रास्ते में जलभराव हो रहा है। शनिवार को शौकत कॉलोनी के लोगों ने चंदा एकत्र करके जेसीबी से रास्ते में मिट्टी डलवानी शुरू कर दी। इस पर मदीना कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने विरोध करके जेसीबी को रुकवा दिया। इस कारण दोनों कॉलोनियों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। शौकत कॉलोनी निवासी इकबाल, आस मोहम्मद, इकराम, महराज, नसरूद्दीन, गुड्डू, रहीस आदि का कहना है कि अधूरी सड़क के कारण जलभराव हो रहा है। नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस संबंध में ठेकेदार योगेंद्र गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने खनन प्रतिबंधित होने के कारण सड़क पर मिट्टी डलवाने का कार्य बंद होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह बरसात से पहले हर कीमत पर सड़क निर्माण करा देंगे।