फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   on road 60 lady police, chaalaan

सड़कों पर 60 महिला सिपाही, 350 महिलाओं के चालान कटे  

Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
on road 60 lady police, chaalaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को पहली बार शहर के 10 चौराहों पर 60 महिला सिपाहियों की मदद से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 350 महिलाओं के फोटो चालान काटे गए। जिनमें अधिकांश महिला चालकों के पास दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, डीएल और आरसी नहीं थी। कई महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। लेकिन ट्रैफिक पुलिस नहीं मानी।
विज्ञापन

अभी तक ट्रैफिक पुलिस दोपहिया या चौपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं को नहीं रोकती थी। क्योंकि ट्रैफिक विभाग में महिला पुलिसकर्मी नहीं है। ऐसे में अभी तक ट्रैफिक पुलिस को महिलाओं को रोकने की इजाजत नहीं थी। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 60 महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई तो ट्रैफिक पुलिस भी चेहरा भी बदल गया। एसपी ट्रैफिक किरन यादव ने टीआई और सभी टीएसआई को निर्देश दिए कि चौराहों पर ड्यूटी करने वाली महिला सिपाही सिर्फ बिना हेलमेट वाहन चलाने वाली महिलाओं को ही रोकेंगी और उनसे कागजात की जानक ारी करेंगी। चालान ट्रैफिक पुलिस ही करेगी। 
विज्ञापन

बेगमपुल से लेकर मेट्रो प्लाजा तिराहा, जीरो माइल, विवि रोड तेजगढ़ी और एल ब्लॉक शास्त्रीनगर पर यह अभियान चला। टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि शहर में 550 वाहनों के फोटो चालान और 180 साधारण चालान काटे गए। जबकि 350 महिला चालकों के फोटो चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed