{"_id":"5779758e4f1c1b6c117f9ac2","slug":"on-getting-off-the-sewer-pumping-plant-raging-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर पंपिंग प्लांट बंद मिलने पर भड़के विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर पंपिंग प्लांट बंद मिलने पर भड़के विधायक
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
पंपिंग सेट पर बोतले मिलने पर नाराजगी जताते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी शहर का हाल देखने सड़कों पर निकल पड़े। उन्होंने शिव चौक के निकट सीवर पंपिंग प्लांट बंद मिलने पर नाराजगी जताई। नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर दो दिन में व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। पंप पर शराब की बोतलें मिलने पर रोष जताया।
शिव चौक पर चार सीवर पंपिंग प्लांट लगे हैं, जिनमें से मात्र एक ही काम कर रहा है। यहां पर 100 हॉर्सपावर के बिजली कनेक्शन की भी बंदरबांट मिली। इसकी 35 हॉर्सपावर बिजली से पानी का ट्यूबवेल चलता मिला। विधायक वहीं पर कुर्सी डालकर बैठ गए। थोड़ी ही देर में भाजपाइयों ने पहुंचना शुरू कर दिया। सूचना पर अपर नगरायुक्त रामभरत तिवारी, चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, महाप्रबंधक जल संजीव रामचंद्र मौके पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि जलभराव के कारण लोग परेशान हैं और निगम के अधिकारी अपने घरों में सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सीवर पंपिंग प्लांट चलने चाहिए। इसके लिए भले ही अलग से क्यों न बिजली कनेक्शन लेना पड़े। तभी शहर को जलभराव से मुक्ति मिल सकती है। इस पर निगम अधिकारी राजी हो गए। शीघ्र ही चार में से तीन पंपिंग प्लांट चालू हो जाएंगे। शहर विधायक के साथ पार्षद बलराज गुप्ता, नितिन गोस्वामी, संदीप रेवडी, वेद पांडे, नरेन्द्र उपाध्याय, रमेश चंद नागर, ओम कुमार, मनोज त्यागी, दीपक शर्मा मौजूद रहे।
काली नहीं हुई साफ
विधायक ने कहा कि काली नदी की सफाई के लिए निगम अधिकारियों को पहले ही कहा गया था, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। इसका परिणाम सामने है। काली नदी ऊंची है और नाले नीचे, जिसके कारण पानी नदी तक ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
जेई ने नहीं उठाया फोन
विधायक सीवर पंपिंग प्लांट को लेकर महाप्रबंधक जल के सामने नाराजगी जता रहे थे। उसी समय महाप्रबंधक ने जलकल जई अशोक कुमार का फोन मिलाया तो उन्होंने जीएम का फोन ही नहीं उठाया।