फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On Durga Ashtami, praises of the mother are sung in goddess temples

Meerut News: दुर्गा अष्टमी पर देवी मंदिरों में मां की जय-जयकार

Sun, 06 Apr 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
On Durga Ashtami, praises of the mother are sung in goddess temples
इकरार अहमद.... अष्टमी पर बाबा औघड़ नाथ मंदिर के बाहर कन्याओं को पान व पुरी देते श्रद्धालु।
मेरठ। नवरात्र में दुर्गा अष्टमी पर घरों और मंदिरों में महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। बाबा औघड़नाथ स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह भजन गायन हुआ। प्रभा शर्मा, अनु, आशीष ने दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी भजन की प्रस्तुति से भी मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर में मां का सुंदर शृंगार सभी को आकर्षित कर रहा था। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार के साथ मां को भोग लगाने मंदिर में पहुंची और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अध्यक्ष सतीश सिंघल, सुनील गोयल, ब्रजभूषण गुप्ता, धीरेंद्र सिंघल, अमरीश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

बालाजी मंदिर में हुआ कन्या पूजन
नौचंदी स्थित बालाजी मंदिर और दुर्गा मंदिर में भी कन्या पूजन हुआ। महागौरी का पूजन किया गया। महंत आचार्य मनीष स्वामी ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। मां को हलवा पूरी का भोग लगा कन्या पूजन किया गया। उन्होंने नौ देवियों के स्वरूप का वर्णन किया। विशाखा, योगेंद्र, ज्ञानेंद्र शर्मा ने भी कन्या पूजन किया। लालकुर्ती स्थित शक्तिधाम मंदिर में नीरज मणि ऋषि जी ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर मां के स्वरूप का वर्णन किया।
विज्ञापन

- क्लोज डोर कॉलोनियों में मां को लगाया भोग
- शहर की कई क्लोज डोर कॉलोनियों सामूहिक रूप से कन्या पूजन किया गया। राजीव मित्तल टोनी ने बताया कि सरस्वती लोक में कई परिवारों ने एक साथ मिलकर कन्या पूजन किया और सामर्थ्य अनुसार उपहार दिए। वहीं, पर्ल रेजीडेंसी में भी सामूहिक कन्या पूजन हुआ। कन्याओं के चरण धोकर, तिलक कर कलावा बांधा गया। चुनरी ओढ़ाकर माता रानी के जयकारे लगाए गए। राजीव गोयल, संदीप मित्तल, अमित जैन, प्रदीप गुप्ता, मंजू, प्राची रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंदिरों में भी हुआ मां का पूजन
- जागृति विहार मंशा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने नाग देवी मां जगतकारू का दर्शन और पूजन किया। मंदिर में सुबह से दोपहर तक कन्या पूजन किया गया। पंडित भगवत गिरी ने मंत्रोच्चारण किया। गढ़ रोड राजराजेश्वरी मंदिर में भी मां का पूजन हुआ। भाटवाड़ा स्थित देवी मंदिर पंडित डिंपल शुक्ला ने पूजन किया। वेस्ट एंड रोड स्थित शाकंभरी देवी अखंड ज्योति मंदिर में पंडित दिनेश शास्त्री ने पूजन किया। झारखंडी महादेव मंदिर समिति से जुड़े डॉ. सुबोध गर्ग ने बताया कि पंडित गोयल शास्त्री ने मंदिर में पूजन किया।

इकरार अहमद.... अष्टमी पर बाबा औघड़ नाथ मंदिर के बाहर कन्याओं को पान व पुरी देते श्रद्धालु।

इकरार अहमद.... अष्टमी पर बाबा औघड़ नाथ मंदिर के बाहर कन्याओं को पान व पुरी देते श्रद्धालु।

इकरार अहमद.... अष्टमी पर बाबा औघड़ नाथ मंदिर के बाहर कन्याओं को पान व पुरी देते श्रद्धालु।

इकरार अहमद.... अष्टमी पर बाबा औघड़ नाथ मंदिर के बाहर कन्याओं को पान व पुरी देते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed