{"_id":"689b8e44edb6c7b0c3070817","slug":"on-amardeeps-death-his-father-said-that-his-friends-had-beaten-him-up-meerut-news-c-27-1-smrt1043-157357-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरदीप की मौत पर पिता बोले, दोस्तों ने की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरदीप की मौत पर पिता बोले, दोस्तों ने की थी मारपीट
Wed, 13 Aug 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। महावतपुर निवासी युवक अमरदीप की मौत के मामले में परिजनों ने दोस्तों पर उसे घर से बुलाकर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीओ से शिकायत कर जांच की मांग की है।
किसान सहकारी चीनी मिल में कार्यरत महावतपुर निवासी धर्मपाल सिंह चौहान ने बताया कि उसका 24 वर्षीय पुत्र अमरदीप 21 जुलाई को दोपहर में 12 बजे अपने साथियों के साथ घर से निकला था। देर शाम उसके गांव मुख्तारपुर निवासी साथी ने भाई कुलदीप को फोन कर अमरदीप के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना दी थी।
परिजनों को अमरदीप सीएचसी समीपुर में गंभीर अवस्था में मिला। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने बिजनौर के प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दाैरान अमरदीप की 24 जुलाई को शाम करीब 5:30 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
अमरदीप की बाइक नजीबाबाद के एक फार्म हाउस पर उसके मित्र की निशानदेही पर मिली। पिता धर्मपाल सिंह ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में ब्रजवीर और एक अन्य द्वारा अमरदीप को कहीं ले जाते देखा। धर्मपाल ने मुख्य आरोपी और उसके साथी पर अमरदीप के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों ने अमरदीप की मौत के मामले में सीओ से शिकायत कर जांच कराने की मांग की।