फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On Alvida Juma, worshippers sought forgiveness for their sins and prayed for peace.

Meerut News: अलविदा जुमे पर नमाजियों ने मांगी गुनाहों की माफी और अमन की दुआ

Fri, 13 Mar 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
On Alvida Juma, worshippers sought forgiveness for their sins and prayed for peace.
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में स्थित मस्जिद में अलविदा जुम्मे नमाज अदा करते रोजदार। संवाद
मवाना/परीक्षितगढ़/माछरा। रमजान माह के चौथे जुमे को नगर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई और मुल्क में अमनो-अमान के लिए दुआ की गई। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस अधीक्षक देहात ने भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

मिल रोड स्थित मस्जिद, थाने के पास स्थित मस्जिद, मनिहारों वाली मस्जिद आदि सहित नगर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। सुभाष बाजार स्थित मस्जिद जामा मस्जिद में शहरकाजी मौलाना नफीस ने नमाज अदा कराई। रोजेदारों ने अल्लाह से मुल्क में अमनो-अमान के लिए दुआ मांगी। मिल रोड स्थित बड़ी मस्जिद पर थाना प्रभारी पूनम जादौन पुलिस बल के साथ तैनात रही। एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ पंकज लवानिया के साथ नगर स्थित पुलिस चौकी पर जमे रहे।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में पाक रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज में अकीदतमंदों ने अल्लाह ताला से देश में अमन चैन व भाईचारे की दुआ की एवं अपने गुनाहों से तौबा की। अलविदा जुमा पर कासवान मस्जिद में मौलाना आरिफ ने तकरीर बयान करते हुए कहा कि रमजान का महीना बरकत और पाकीजगी का ऐसा महीना है जिसमें अल्लाह की रहमत बरसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माछरा में मुंडाली, जिसौरा, अजराड़ा, खंदरावली, नंगलामल, मऊखास, लोटी, सिसौली आदि गांवों की मस्जिदों पर अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की। हाफिज शफीक अहमद ने कहा यह महीना पाक महीना है। इस महीने में अधिक से अधिक लोग जकात दें।

-----------
अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की तौबा की
सरधना। रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज पर अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की तौबा करते हुए देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। आखिरी जुमे की नमाज के लिए क्षेत्र की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी ने कहा कि रमजान के आखिरी अशरे में आने वाली शब-ए-कद्र की रात की विशेष अहमियत होती है। बंदों को मस्जिदों में बैठकर सच्चे दिल से इबादत करनी चाहिए, जिससे उन्हें दोजख की आग से निजात मिलती है। जामिया सबील उल फलाह के मोहतमिम मुफ्ती मोहम्मद इसराइल ने कहा कि रोजे का मकसद केवल भूख-प्यास सहना नहीं है, बल्कि शरीर के हर हिस्से का रोजा होना चाहिए। नगर क्षेत्र के अलावा कस्बा हर्रा, खिवाई, करनावल, जसड़ सुल्ताननगर, पांचली बुजुर्ग, मैनापूठी, नारंगपुर, दमगढ़ी, रोहटा, सलाहपुर, पूठखास और मीरपुर समेत आसपास के गांवों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर और सीओ आशुतोष कुमार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में स्थित मस्जिद में अलविदा जुम्मे नमाज अदा करते रोजदार। संवाद

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में स्थित मस्जिद में अलविदा जुम्मे नमाज अदा करते रोजदार। संवाद

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में स्थित मस्जिद में अलविदा जुम्मे नमाज अदा करते रोजदार। संवाद

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में स्थित मस्जिद में अलविदा जुम्मे नमाज अदा करते रोजदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed