ओमिक्रॉन का खतरा: विदेश से आए 63 लोगों समेत तीन हजार की रिपोर्ट नेगेटिव, छह दिन होगी फोकस सैंपलिंग
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर खतरा बरकरार है। हालांकि मंगलवार को विदेश से आए 63 लोगों समेत 3012 सैंपलों की जांच की गई जिनमें कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खौफ बीच मंगलवार को विदेश से आए 63 लोगों समेत 3012 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें किसी को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, फोकस सैंपलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। बुधवार से सोमवार तक (रविवार छोड़कर) फोकस सैंपलिंग की जाएगी। इसके तहत सरकारी और निजी अस्पतालों, विश्वविद्यालयों आदि में सैंपलिंग की जाएगी।
यह भी पढ़ें: शहर बढ़ा सुविधाएं नहीं: 20 साल में नहीं मिले पांच बस अड्डे और रिंग रोड, आधे शहर में सीवर लाइन तक नहीं
अगर किसी को कोरोना की पुष्टि होती है तो उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली और लखनऊ भेजा जाएगा। विदेश से आए 170 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है, जिनमें से कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है। अभी 17 की जांच शेष है। अभी दो सक्रिय केस हैं, जो डॉक्टर दंपती हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि विदेश से आए लोगों को कोई और सूची नहीं आई है। पहली सूची के 107 और दूसरी सूची के 80 में से 63 की जांच हो चुकी है।
मेडिकल कॉलेज में अब शुरू होगी जीनोम सिक्वेंसिंग, बनानी पड़ेगी लैब
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना के मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में इसकी घोषणा की है। मेडिकल में इसे शुरू करने के लिए अलग से लैब बनानी पड़ेगी। इससे मेरठ और आसपास के जिलों के लोगों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी लैब है, जिसमें अभी कोरोना के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। जिनोम सिक्वेंसिंग के सैंपल केजीएमसी लखनऊ, बेंगलुरू और दिल्ली भेजे जाते हैं।
अभी डॉक्टर दंपती के सैंपल गए हुए हैं। रिपोर्ट आने में 10 दिन से लेकर एक महीने तक का समय लग जाता है। माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि शासन से जो भी निर्देश आएंगे, उसका अनुपालन होगा।
जांच का दिन और संस्थान
दिन फोकस सैंपलिंग
बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग
पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट, डिग्री कॉलेज
शनिवार, रविवार, सोमवार केमिस्ट, निजी और सरकारी
नर्सिंग होम व अस्पताल