फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ojasi stood first in the slogan competition

Meerut News: स्लोगन प्रतियोगिता में ओजसी रही प्रथम

Fri, 28 Nov 2025 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 28 Nov 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Ojasi stood first in the slogan competition
ईस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। ईस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को बीएड विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का विषय महिलाओं के अधिकार एवं सशक्तिकरण रहा। इसमें ओसजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राशि और इकरा को मिला। तृतीय स्थान पर सदफ और रुबीना रहीं।
छात्राओं ने नारी शक्ति के विभिन्न प्रकार बताए। निर्णायक मंडल में अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. मोनिका व बीएड प्रभारी डॉ. वंदना भारद्वाज रहीं। कार्यक्रम में डॉ. ज्योत्सना का सहयोग रहा। उधर कॉलेज में बेसिक स्पोर्ट्स फर्स्ट एड विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की मुख्य अतिथि एवं वक्ता मवाना से एएसपीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रो. डॉ. नीतू सिंह रहीं। इसमें 37 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

गृह विज्ञान विभाग में 10 दिवसीय आयोजित ट्रेडीशनल आर्ट्स पर वैल्यू एडेड कोर्स का समापन हुआ। कार्यक्रम की अतिथि कल्पना यादव रहीं। उन्होंने छात्राओं को कौशल विकसित करने के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. अनिता राठी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। 28 छात्राओं ने कोर्स में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी निशा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. ममता, डॉ. मनी, डॉ. दीप्ति सक्सैना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed