फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials should improve ranking in government schemes: DM

सरकारी योजनाओं में रैंकिंग सुधार लें अधिकारी : डीएम

Sun, 29 Dec 2024 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Officials should improve ranking in government schemes: DM
मेरठ। विकास भवन सभागार में शनिवार को डीएम दीपक मीणा ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। कृषि, विद्युत, पर्यटन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, एनआरएलएम, मनरेगा, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, एंबुलेंस, दुग्ध विकास, दिव्यांग पेंशन, नमामि गंगे, फैमिली आईडी, 15 वां वित्त आयोग, आपरेशन कायाकल्प, मध्यान्ह भोजन, अंडा उत्पादन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की रैंकिंग में सुधार लाएं। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही। डीएम द्वारा अवस्थापना औद्योगिक विकास, आबकारी, आवास विकास, बाट माप, मंडी, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन, श्रम एवं सेवायोजन सहित विकास एवं राजस्व से संबंधित समस्त विभागों की भी समीक्षा की। आईजीआरएस एवं राजस्व के संबंध में निर्देश दिए कि जो प्रकरण लंबित हैं, विभागीय अधिकारी संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed