{"_id":"69a1ae033dec79961d0f951c","slug":"officials-reached-the-residence-of-the-bku-official-and-took-the-memorandum-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111739-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू पदाधिकारी के आवास पर पहुंचे अधिकारी, लिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू पदाधिकारी के आवास पर पहुंचे अधिकारी, लिया ज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू भानू के कार्यकर्ता नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (स्त्रोत भानु) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भाकियू भानु की चेतावनी के मद्देनजर नायब तहसीलदार नितेश सैनी व हस्तिनापुर थाना प्रभारी ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में गांव गणेशपुर में प्रदेश अध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आवास पर जाकर ज्ञापन लिया।
विभिन्न समस्याओं के संबंध में भाकियू भानु ने शुक्रवार को तहसील में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी थी। जिसे देखते हुए नायब तहसीलदार नितेश सैनी व थाना प्रभारी हस्तिनापुर शशांक द्विवेदी गांव गणेशपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष (युवा) अमित त्यागी के आवास पर पहुंचे और वार्ता कर ज्ञापन लिया। ज्ञापन में क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन प्रभावी कार्रवाई, टिकोला शुगर फैक्ट्री द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी आपात सुविधाएं, एम्बुलेंस व डॉक्टर की व्यवस्था नहीं होने, मवाना शुगर फैक्टरी व टिकोला शुगर फैक्टरी के क्रय केंद्रों पर किसानों से जबरन 2 प्रतिशत अतिरिक्त गन्ना कटौती लिए जाने, मवाना तहसील के सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की जांच कराने व अन्य समस्याओं को लेकर के समाधान की मांग की गई। चेतावनी दी कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पुनीत त्यागी, अंकित गुर्जर, शेखर, अंकित त्यागी, देवेंद्र फौजी, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।