{"_id":"68ce9f45ed8ffbb09e09d699","slug":"officials-reached-dadri-and-warned-of-action-if-panchayat-was-held-without-permission-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104429-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दादरी पहुंचे अधिकारी, बिना अनुमति पंचायत करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दादरी पहुंचे अधिकारी, बिना अनुमति पंचायत करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
Sat, 20 Sep 2025 06:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
दादरी के स्वामी विरजानंद इंटर कॉलेज में 21 सितंबर को गुर्जर स्वाभिमान सम्मेलन के एलान से प्रशासन अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली में रहने वाले दादरी निवासी अभिनव मोतला ने कपसाड गांव में मिहिर भोज का द्वार लगाने और गुर्जर प्रतिहार की जगह क्षत्रिय सम्राट लिखे जाने पर दादरी गांव स्थित स्वामी विरजानंद इंटर कॉलेज में 21 सितंबर को गुर्जर स्वाभिमान सम्मेलन का ऐलान किया था। इससे संबंधित ज्ञापन डीएम को दिया था। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया। शनिवार को एडीएम ई सत्यप्रकाश सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
अधिकारियों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रहमपाल सिंह, प्रबंधन कमेटी के सदस्यों से जानकारी ली। प्रधानाचार्य और कमेटी पदाधिकारियों ने कॉलेज का नाम गलत इस्तेमाल करने और इस संबंध में किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की बात कही। अधिकारियों ने पुलिस चौकी पर दादरी के ग्रामीणों और युवकों के साथ वार्ता की। युवकों ने पंचायत को किसी भी तरह का समर्थन नहीं देने और कार्यक्रम में नहीं आने की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि यदि बिना अनुमति के पंचायत की गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने अधिकारियों को पंचायत का बहिष्कार करने की बात कही।
बंद चल रहा अभिनव का मोबाइल
दरअसल दिल्ली में रहने वाले दादरी निवासी अभिनव मोतला ने सम्मेलन की घोषणा की थी, तभी से पुलिस प्रशासन महापंचायत स्थगित करने को लेकर आयोजक से वार्ता करने के प्रयास में जुटा था, लेकिन आयोजक का मोबाइल बंद आ रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि बिना अनुमति कोई महापंचायत नहीं होने दी जाएगी। महापंचायत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।