फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials arrived late in the meeting, farmers created ruckus

Meerut News: बैठक में देरी से पहुंचे अधिकारी, किसानों का हंगामा

Thu, 20 Feb 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Officials arrived late in the meeting, farmers created ruckus
मेरठ। विकास भवन में हुई किसान दिवस की बैठक में किसानों ने खूब हंगामा किया। अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई और नारेबाजी कर हंगामा किया। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह लगभग एक घंटा देरी से पहुंचे जिसे लेकर किसानों ने नाराजगी जताई। इससे पूर्व किसानों ने अन्य अधिकारियों के 12 बजे तक बैठक में नहीं पहुंचने पर हंगामा किया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश कुमार ने पहुंचकर किसानों को शांत किया और बैठक की कार्रवाई शुरू की। करीब एक बजे जिलाधिकारी बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने देरी से बैठक में पहुंचने पर खेद जताया और कार्रवाई शुरू की। उन्होंने अधिकारियों को जो संबंधित विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे उनसे स्पष्टीकरण मांगे जाने के आदेश दिए। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक में बुलाने की बात कही। उन्होंने आवारा पशु, गन्ना भुगतान, लेखपाल मनमानी, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग की पेंडिंग समस्याओं को उठाया और पिछली बैठक की जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, उनका निस्तारण कराने की मांग की। उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने किनौनी मिल से तुरंत भुगतान कराए जाने व गांवों में बिजली समस्याएं और नाली खड़ंजों का निर्माण कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर 5 मार्च तक किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो किसान 5 मार्च को बुग्गी में बैठकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और अनिश्चितकालीन धरना देंगे। किसान दिवस में कुल 58 शिकायत प्राप्त हुई, जिन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी अंबरीश कुमार, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, मेजर चिंदौड़ी, भोपाल, बिट्टू, सुनील, मनोज शर्मा , विरेंद्र, विनोद, मोनू, बबलू, देशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली समस्याओं को लेकर ऊर्जा भवन घेरा
बैठक के बाद किसान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में ऊर्जा भवन पहुंचे। उन्होंने बिजली समस्याओं, गांवों में विद्युत कनेक्शन में देरी, कनेक्शन काटे जाने, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि समेत आदि समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल से मिलने की बात कही। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन के अवकाश पर होने के चलते निदेशक व मुख्य अभियंताओं द्वारा किसानों की समस्याओं को सुना गया और जल्द उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान निदेशक तकनीक, निदेशक वाणिज्य संजय जैन आदि ने उनकी समस्याओं को सुना और होली के मौके पर समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed