फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers' tower wagon ran on the dedicated freight corridor

Meerut News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ा अफसरों का टावर वैगन

Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Officers' tower wagon ran on the dedicated freight corridor
सहारनपुर। दिल्ली से सहारनपुर पहुंचे आला अफसरों ने टावर वैगन में बैठकर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर से न्यू खतौली के बीच रेलवे स्टेशन भवन निर्माण कार्य, ट्रैक की स्पीड क्षमता और ओएचई के कार्यों को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली से डीएफसी कॉरिडोर के निदेशक इंफ्रा पंकज सक्सेना, डिप्टी सीपीएम कुलदीप सिंह और एलएंडटी के प्रोजेक्ट निदेशक सतेंद्र सक्सेना शताब्दी एक्सप्रेस से सहारनपुर आए। यहां से न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद टावर वैगन लिया और उससे न्यू खतौली रेलवे स्टेशन तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस बीच जितने भी न्यू रेलवे स्टेशन बन रहे उनके निर्माण संबंधित कार्यों को देखा।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रैक को देखा गया कि कितनी स्पीड आ रही है, ताकि आने वाले दिनों में जब मालगाड़ियों का संचालन होगा तो उन्हें कितनी रफ्तार से दौड़ाया जाए। ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) में करंट आ रहा या नहीं देखा। आला अफसरों ने एक-एक बिंदुओं को बारीकी से चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री ट्रेनें नहीं होगी लेट, यात्रियों को मिलेगी राहत
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बन जाने के बाद यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। क्योंकि अभी तक मालगाड़ियों की वजह से यात्री ट्रेनें काफी देर तक आउटर पर खड़ी रहती है। डीएफसी कॉरिडोर पर केवल मालगाड़ियों का ही संचालन होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। आपात स्थिति में ही यात्री ट्रेनों को डीएफसी कॉरिडोर के ट्रैक पर लिया जा सकता है।

कॉरिडोर पर जल्द दौड़ेगी मालगाड़ी
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर जल्द ही मालगाड़ी दौड़ती नजर आएंगी। अब तक जितनी बार भी ट्रैक पर ट्रायल किया गया, वह सफल रहा। अब उम्मीद जताई जा रही है कि दीपावली के बाद किसी भी दिन ट्रैक पर मालगाड़ी चलने लगेगी। सहारनपुर से खतौली के बीच सिग्नल का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed