{"_id":"6a0f2896a9aab1404407c07e","slug":"officers-surrounded-over-power-crisis-problems-explained-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112411-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली संकट पर अफसरों को घेरा, बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली संकट पर अफसरों को घेरा, बताई समस्याएं
Thu, 21 May 2026 09:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 21 May 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के अफसरों ने नगर पालिका सभागार में जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर जानी समस्याएं
ट्रांसफार्मर फुंकने, कटौती और ट्रिपिंग की समस्याएं उठाई
अफसरों ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
अमर उजाला इंपैक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर फुंकने और ट्रिपिंग के चलते बने बिजली संकट से लोगों में आक्रोश है। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को एक्सईएन दुर्गेश जायसवाल अपनी टीम के साथ नगर पालिका सभागार पहुंचे और सभासदों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं। बैठक के दौरान लोगों ने अधिकारियों के सामने बिजली व्यवस्था को लेकर अफसरों से नाराजगी जताई और कई स्थानों पर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को उठाया।
बैठक में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कस्बे और कई गांवों में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उन्हें बदल तो दिया गया है, लेकिन बिजली आपूर्ति अब भी सुचारू नहीं हो पाई है। लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर जर्जर लाइनें, ढीले तार और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अघोषित बिजली कटौती से किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उर्जा निगम के अधिकारियों ने मिलक, खेड़ा, बटजेवरा, चांदना, पोहल्ली, दबथुवा गढ़ी आदि स्थानों पर करीब दस ट्रांसफार्मर बदलने का दावा किया।
नगर में सभासदों ने यह भी मुद्दा उठाया कि कस्बा क्षेत्र में वर्धमान फीडर पर लगातार अधिक लोड रहने के कारण बिजली ट्रिपिंग की समस्या बढ़ रही है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि ट्रिपिंग पर रोक लगाने और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वर्धमान फीडर पर लोड कम करने हेतु 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। बैठक में गांव पोहल्ली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।
विज्ञापन
इस पर एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। रात के समय में छह लाइनमैन नगर क्षेत्र में तैनात कर दिए गए हैं। इस दौरान समाजसेवी आगा अली शाह, ललित गुर्जर, सभासद फरमान अंसारी, शाहिद मलिक, खालिद अंसारी, शाहवेज अंसारी, सलीम कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।