दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर अफसर की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में सोमवार को एक हादसा हो गया। इस हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक चार दिन का बच्चा सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि अजय निवासी मीरपुर अपनी बहन के साथ अपने चार दिन के बच्चे को डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे। इसी बीच मेरठ-रोहटा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि अजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में एक बच्चे सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव मीरपुर निवासी अजय कुमार पुत्र राजवीर सिंह (26) एक साल पहले ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे। फिलहाल वह खरखौदा ब्लॉक में तैनात थे। चार दिन पहले अजय पत्नी शगुन ने एक बेटे को जन्म दिया था।
बच्चे की तबीयत खराब होने के चलते अजय अपनी बहन पुष्पा को लेकर बच्चे को मेरठ में डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मेरठ-बड़ौत मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कार की चपेट में आकर दौड़ लगा रहे रोहट निवासी जैकी पुत्र ब्रजेश समेत कुछ और लड़के भी घायल हो गए। जानकारी के मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेरठ उपचार के लिए भिजवाया।
वहीं, दर्दनाक हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि एक साल पहले ही अजय की शादी हुई थी। मृतक के चचेरे भाई पूनम सिंह ने घटना को लेकर रोहटा थाने में तहरीर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/