फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Office bearers of BKU Lok Shakti stopped from going to Jantar Mantar.

Meerut News: जंतर मंतर जाने से रोके गए भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारी

Thu, 23 Jul 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Office bearers of BKU Lok Shakti stopped from going to Jantar Mantar.
खरखौदा के गांव खासपुर में भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारी को हाउस अरेस्ट करती पुलिस (किसान नेता)
- जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष को 24 घंटे से हाउस अरेस्ट रखने का आरोप, प्रतापपुर टोल से कार्यकर्ताओं को लौटाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने सरकार और प्रशासन पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है। संगठन का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया।

संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जिला अध्यक्ष अजय त्यागी और जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी को पुलिस ने उनके घरों पर ही रोक रखा है, जिससे वह जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


भाकियू लोकशक्ति के अनुसार, जंतर-मंतर के लिए रवाना हुई संगठन की टीम को परतापपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। संगठन का कहना है कि पुलिस ने जिला महामंत्री पंकज पाल, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष विशाल त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहबुद्दीन, अताउल्लाह सैफी, युवा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, दिनेश त्यागी, आदित्य शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रोक लिया और वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि उन्हेंं इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed