फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Off NH-58 from midnight

आधी रात से एनएच-58 बंद  

Thu, 28 Jul 2016 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 28 Jul 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
Off NH-58 from midnight
हाईवे से गुजरते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखकर बुधवार रात 12 से ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-देहरादून हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया है। एसपी ट्रैफिक किरन यादव के निर्देश पर पुलिस ने मार्ग बंद कर दिया। अब केवल पास वाले वाहन ही जा सकेंगे। बाइक और कार भी हाईवे पर नहीं चल सकेंगी। 
विज्ञापन


मेरठ में परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्ीनपुर पुलिस चौकी से लेकर दौराला में दादरी चेक पोस्ट पर बैरियर लगाये गये हैं। एनएच-58 पर कांवड़ियों की संख्या में मुजफ्फरनगर में बुधवार शाम को तेजी से इजाफा हुआ। सजावट वाली कावड़ और दिल्ली की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ भी मेरठ में आनी शुरू हो गई हैं। टीएसआई संतोष कुमार ने बताया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक और कार भी प्रतिबंधित कर दिये हैं।
विज्ञापन


पास वाले वाहन और एंबुलेंस ही जा सकेंगी। एनएच-58 पर मोदीपुरम से परतापुर बाईपास पर भी सभी वाहन प्रतिबंधित हैं। शहर की सीमा में दिल्ली रोड पर बाइक और पास वाले वाहनों को छोड़कर अन्य सभी बंद कर दिए हैं। हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, की तरफ जाने वाले कांवड़ियों को देखते हुए मेरठ-हापुड़ मार्ग (बुलंदशहर हाईवे) पर सिर्फ कार और बाइक को छोड़कर अन्य वाहन बंद कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से जाएं  
- मेरठ
से दौराला जाने वाले वाहनों को कमिश्नरी आवास चौराहे से मवाना रोड होते हुए, मसूरी तिराहे से दौराला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसी मार्ग से वाहन वापस वाहन आ सकेंगे।
- शहर में दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर भी सभी वाहन बंद कर दिये गये हैं। कुछ चौराहों पर कट छोड़े गये हैं, जहां से बाइक  सवार लोगों को रोड क्रास करके डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- मेरठ से हापुड़ और बुलंदशहर जाने वाले वाहनों को तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड होते हुए किठौर के रास्ते हापुड़ की तरफ जाने दिया जाएगा। इसी मार्ग से वाहन आ जा सकेंगे। हापुड़ मार्ग पर सिर्फ कार और बाइक के अलावा सभी वाहन बंद हैं। 
- गाजियाबाद की तरफ से कोई वाहन मेरठ की तरफ गया तो उसे एनएच-58 पर मोहिउद्ीनपुर से खरखौदा मार्ग की तरफ डायवर्ट कर वापस हापुड़ भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed