{"_id":"69e77dd1aeaa9a88e800d4cf","slug":"occupying-a-government-drain-and-obstructing-water-drainage-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112073-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी नाली पर कब्जा कर पानी की निकासी बाधित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी नाली पर कब्जा कर पानी की निकासी बाधित की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के कस्बा खिवाई में जल निकासी को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के कई परिवारों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी नाली पर कब्जा कर पानी की निकासी बाधित कर दी गई है।
कस्बा निवासी हसरत, शहजाद, नसरत, फरमान, हसन, नन्हें, मुस्तफा ने बताया कि वह नई आबादी क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं। उनके घरों का पानी करीब 30 वर्षों से एक निर्धारित मार्ग से निकलता रहा है। आरोप है कि कस्बे के ही कुछ लोगों ने न केवल जल निकासी का रास्ता बंद कर दिया बल्कि सरकारी नाली को भी अपने चक में मिला लिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी की निकासी रुकने से उनके घरों में जलभराव की स्थिति बन रही है।
विरोध करने पर संबंधित लोग झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इस संबंध में प्रार्थियों ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर सरकारी नाली को कब्जे से मुक्त कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।