{"_id":"6a7b517019d6d4c303044ed8","slug":"obscene-behavior-towards-a-woman-family-assaulted-upon-protesting-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108266-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला से अश्लीलता, विरोध करने पर परिवार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला से अश्लीलता, विरोध करने पर परिवार से मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों ने घर में घुसकर महिला से अश्लीलता की। विरोध करने पर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
पीड़िता ने बताया कि यह घटना पांच अगस्त की देर शाम करीब आठ बजे हुई। गांव के चार युवक उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि दो ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दंपती को बेरहमी से पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने बताया कि डायल 112 को सूचना दी गई थी। पीआरवी और किठौर थाना पुलिस से केवल आश्वासन मिला। कोई कार्रवाई नहीं हुई।
घर में घुसकर महिला के साथ अश्लीलता करते हुए पूरे परिवार पर जानलेवा किया गया
माछरा। किठौर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां में दबंगई करते हुए कुछ युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लीलता की जिसका विरोध करने पर परिवारजनों के साथ मारपीट की गई। जिसमें थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन
ग्राम हसनपुर कलां निवासी नीतू पत्नी सतीश ने बताया कि बीती 5 अगस्त की देर शाम करीब 8 बजे वह अपने पति सतीश, पुत्री कनक और पुत्र विहान के साथ घर के अंदर मौजूद थी कि गांव के चार दबंग युवक अवनीश पुत्र वीर सिंह, लवीश पुत्र राजू तथा दीपक पुत्र रिषपाल और केशव पुत्र सुंदर जबरन उनके घर में घुस आए और अवनीश और लवीश ने बदनीयती से मेरे नीतू के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उनके कपड़े फाड फाड़ने का प्रयास किया था जिसमें बचाव को आए मेरे पति सतीश ने इस नीच हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने मेरे और मेरे पति को जान से मारने की नीयत से लात घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मनीष, धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए बीच बचाव कर ग्रामीणों ने किसी तरह पीड़िता, उनके पति और दोनों बच्चों को दबंगों से बचाया। जिसमें पीड़िता और उसके पति को गंभीर चोटें आईं इसी बीच मामले की सूचना पीआरवी 112 को दी गई जिसमें पीआरवी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत किठौर थाना पर की लेकिन वहां से भी पीड़िता को मात्र आश्वासन के कुछ नहीं मिला। जिस पर पीड़िता नीतू और उसके पति सतीश द्वारा एसएसपी मेरठ को पत्र सौंपकर मामले में किठौर थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराने और घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की बात कही गई।
वहीं मामले पर जब सीओ किठौर सौम्या अस्थाना से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है अगर इस तरह की कोई घटना घटित हुई तो मामले का संज्ञान लेकर मामले की जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।