{"_id":"5cdda6cdbdec22070518cf0c","slug":"objectionable-comment-on-female-leader-s-facebook-post-and-accused-youth-arrested-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नेता की फेसबुक पोस्ट पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला नेता की फेसबुक पोस्ट पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी युवक गिरफ्तार
Thu, 16 May 2019 11:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में एक संगठन की महिला नेता के फेसबुक अकाउंट पर की गई पोस्ट पर सहारनपुर के नानौता क्षेत्र के युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी महिला नेता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व हनुमान चौक पर एक युवक-युवती को गलत व्यवहार करते हुए पकड़ा था। आरोप है कि इससे क्षुब्ध युवक ने उसकी फेसबुक अकाउंट पर की गई पोस्ट पर बेहद आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणी कर उसकी छवि धूमिल की। उसने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र निवासी आदित्य चौहान उर्फ आदित्य राजपूत के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार की देर रात ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपी का गुरुवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
युवक की प्रेमिका भी रात में ही पहुंची थाने
बुधवार की रात युवक की गिरफ्तारी की सूचना पर उसकी हरिद्वार निवासी प्रेमिका भी शहर कोतवाली आ धमकी और युवक को निर्दोष बताते हुए उसे छोड़ने की मांग की। मगर, पुलिस ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन
वहीं, कुछ लोग मामले में समझौता कराने को भी प्रयासरत रहे, जिससे थाने में दिन भर गहमागहमी रही। मगर, महिला नेत्री ने समझौता करने से इंकार कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/