{"_id":"69b6dafd0e156acf530ba74e","slug":"objection-raised-on-the-question-of-si-recruitment-exam-demand-for-action-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111656-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर आपत्ति जताई गई है। इस संबंध में सरूरपुर निवासी भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में बताया कि 14 मार्च को आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा में हिंदी खंड में पूछा गया प्रश्न था कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द बताइए। इसके विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी दिए गए थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाला का सही शब्द अवसरवादी होता है, जबकि विकल्पों में पंडित शब्द को शामिल करना अनुचित है।
उनका आरोप है कि इससे एक समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं, क्योंकि पंडित शब्द का संबंध विद्वता और सम्मान से माना जाता है। पत्र में मांग की गई है कि प्रश्न तैयार करने वाली समिति के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित प्रश्न को निरस्त या संशोधित करने की भी मांग उठाई गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि भविष्य में परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करते समय सामाजिक संवेदनशीलता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि इस प्रकार की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।