फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   O giver of the world, teach us...

हे दुनिया के दाता हमको शिक्षा दो...

Sun, 31 Aug 2025 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 31 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
O giver of the world, teach us...
आर्य समाज थापर नगर के द्वारा शास्त्री नगर में आयोजित वेद प्रचार समारोह
- आर्य समाज थापरनगर की ओर से हुआ वेद प्रचार समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर की ओर से वेद प्रचार कार्यक्रम के तीसरे दिन का कार्यक्रम डीएवी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास से आरंभ हुआ। सर्वप्रथम आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान प्रीति सेठी, राजेश सेठी, प्रधानाचार्य अपर्णा जैन रही।
संयोजक राजेश सेठी ने कहा कि डीएवी संस्था मात्र एक विद्यालय नहीं है। यह महर्षि स्वामी दयानंद का एक जीवंत स्मारक है। इस पर महर्षि स्वामी ज्ञान के सिद्धांतों विचारों को प्रचारित प्रसारित करने का दायित्व भी है। भजनोपदेशक पंडित दिनेश पथिक ने हे दुनिया के दाता हमको शक्ति दो...भजन सुनाया। आर्य विद्वान आचार्य डॉक्टर योगेंद्र याज्ञिक ने कहा शिक्षा, समर्पण, चरित्र, आत्म निरीक्षण एवं अभ्यास को हमें जीवन में स्थान देना होगा। शिक्षा का अर्थ साक्षरता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें दैनिक जीवन में समय सारणी बनाकर समय का सदुपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही हमें दुर्व्यसनों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

डीएवी सोसायटी की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता सुशील बंसल ने की। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, प्रीति सेठी, अशोक सुधाकर, दिनेश कक्कड़, सूरज पाल सिंह, सोमपाल गोस्वामी, विजय बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed