फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   o avoid spoiling your health in the fun of colours, give priority to natural colours.

Meerut News: रंगों की मस्ती में सेहत न बिगड़े प्राकृतिक रंगों को दें प्राथमिकता

Tue, 03 Mar 2026 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
o avoid spoiling your health in the fun of colours, give priority to natural colours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। होली का पर्व रंगों और उमंग का प्रतीक है लेकिन बाजार में बिक रहे सस्ते और केमिकल युक्त रंग लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। इस संबंध में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि रासायनिक रंगों के प्रयोग से आंखों की रोशनी तक प्रभावित हो सकती है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि होली पर उपयोग होने वाले कई सस्ते रंगों में हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं जो त्वचा और आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इन रंगों के संपर्क में आने से आंखों में जलन, धुंधलापन और संक्रमण की समस्या हो सकती है। गंभीर मामलों में कॉर्निया को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्वचा पर एलर्जी, रैशेज और जलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। दमा और सांस के मरीजों के लिए केमिकल युक्त रंग विशेष रूप से खतरनाक हैं, क्योंकि इनके कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर परेशानी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा बालों की जड़ों को भी नुकसान पहुंचता है जिससे बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय बताते हुए उन्होंने लोगों से प्राकृतिक और हर्बल रंगों के उपयोग की अपील की।


क्या बरतें सावधानी

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि होली खेलने से पहले त्वचा और बालों में सरसों या नारियल का तेल लगाएं, ताकि रंग सीधे त्वचा पर असर न करें। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें और रंग लगने पर आंखों को बार-बार न रगड़ें। काले, चांदी या गहरे हरे जैसे गहरे रंगों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि इनमें अधिक रसायन हो सकते हैं। चिकित्सकों ने अपील की है कि सुरक्षित और संयमित तरीके से होली मनाकर त्योहार की खुशियों को बरकरार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed