फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nursing home compounder beaten up, report filed

नर्सिंग होम के कंपाउंडर से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 May 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Nursing home compounder beaten up, report filed
नर्सिंग होम के कंपाउंडर से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मवाना। थाने के समीप स्थित कौल मुबारिकपुर रोड पर स्थित डॉ. एम डी शर्मा के नर्सिंग होम में दवाई लेने आए युवक ने कंपाउडर के साथ मारपीट की तथा तोड़फोड़ की। इस संबंध में चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाने के सामने ही डॉ. एमडी शर्मा का क्लीनिक है। इनका ही नर्सिंग होम थाने के सामने से जा रही कौल मुबारिकपुर रोड पर है। डॉ. एमडी शर्मा ने बताया कि गांव गणेशपुर निवासी अंकुर त्यागी नाम का युवक बृहस्पतिवार को पत्नी व बच्चे के साथ नर्सिंग होम पर आया था। जहां रोगियों की काफी संख्या थी। पहले देखने को लेकर अंकुर की वहां तैनात कंपाउंडर मोनू से कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी अंकुर ने कंपाउंडर के साथ मारपीट करते हुए नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमडी शर्मा का कहना है कि वैश्विक कोरोना महामारी में डॉक्टर कोरोना योद्धा के रूप में अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की जान बचा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे आते हैं जो उनका सम्मान करने के बजाय अभद्रता से पेश आते हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर अंकुर त्यागी के खिलाफ कंपाउंडर से मारपीट व तोड़फोड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed