Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NSUI staged a protest by organizing a 'Justice March'.

Meerut News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्च निकाला

Sun, 05 Jul 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
NSUI staged a protest by organizing a 'Justice March'.
- पेपर लीक समेत कई मामलों को लेकर सड़क पर उतरे, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रविवार को गूंज अभियान के तहत अच्छरौंडा मोड़ से परतापुर फ्लाईओवर तक न्याय मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव रोहित राणा, जिला अध्यक्ष गौरव वरिष्ठ छात्र नेता प्रशांत चौधरी एवं छात्र नेता शशांक शर्मा ने किया। उन्होंने भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक मामले पर अच्छरौंडा मोड पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्थाओं पर सरकार को कोसा। रोहित राणा ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ दिया है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर गौरव भाटी, रोहित राणा, प्रशांत फंगल, महेंद्र शर्मा, योगी जाटव, शबी खान, अहमद उल्ला खान, राहुल जड़ोदिया, अरुण कौशिक, सैय्यद आमिर रज़ा, अवनीश पंवार, राकेश कुशवाह, सुनीता मंडल, सपना सोम, अफसा, विजय चिकारा, अर्चित गुप्ता, कृष्णपाल, ज़फरउल्ला खान, महेन्द्र गुर्जर, उवैस अंसारी, नीरज सोम, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed