फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now weekly market will be organised at the designated place in Rohta.

Meerut News: रोहटा में अब निर्धारित स्थल पर लगेगी साप्ताहिक पैंठ

Sat, 20 Dec 2025 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Now weekly market will be organised at the designated place in Rohta.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा गांव में वर्षों से सड़क पर लग रही साप्ताहिक पैंठ अब निर्धारित स्थान पर लगाई जाएगी। पुलिस प्रशासन की पहल और व्यापारियों के सहयोग से यह व्यवस्था लागू की गई है। थानाध्यक्ष अनुराग ने व्यापारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकाला।
बताया गया कि रोहटा गांव में मुख्य मार्ग पर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को साप्ताहिक पैंठ लगने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस तथा आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार मामूली बातों को लेकर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अनुराग ने व्यापारियों से संवाद स्थापित किया और स्पष्ट किया कि जहां व्यापार महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन के सुझाव को स्वीकार करते हुए सहयोग देने की सहमति जताई। बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि साप्ताहिक पैठ को सड़क से हटाकर पास के खाली मैदान अथवा निर्धारित स्थल पर लगाया जाएगा। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है। नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और भविष्य में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed