{"_id":"61dc9ad2f02bd27ba748bf41","slug":"now-wait-for-electric-bus-charging-station-city-news-mrt5729419200","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के लिए अभी करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के लिए अभी करें इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बारिश के कारण इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का कार्य आगे बढ़ गया है। चार्जिंग स्टेशन का कार्य प्रभावित हुआ है। अब इस काम को पूरा करने में आठ से दस दिन का वक्त लगेगा। दूसरी तरफ एमसीटीएसएल ने बसों के संचालन के लिए उनके पंजीकरण और परमिट आदि के लिए आरटीओ में आवेदन कर दिया है।
शहरवासियों को यातायात का नया अनुभव कराने और पर्यावरण बचाने के लिए ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। शासन ने मेरठ शहर के लिए 50 बसों की स्वीकृति दी है, जिसमें गत चार जनवरी को लोकार्पण के बाद पांच बसों की डिलीवरी मिल चुकी है। इन बसों का लोहियानगर स्थित सिटी बस अड्डे से संचालन किया जाना है। बस अड्डा तो बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन को तैयार किया जा रहा है। पिछले दो दिन तक चली बारिश की वजह से चार्जिंग स्टेशन का काम प्रभावित हुआ है। स्टेशन परिसर में पानी भरने से इलेक्ट्रिक वायरिंग का काम नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश नहीं होती तो दो दिन के अंदर काम खत्म हो जाता। दूसरी तरफ मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से बसों के पंजीकरण आदि के लिए आरटीओ में जरूरी कागज लगाकर आवेदन कर दिया है। इसके अलावा पांचों बसों का प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन भी शुरू करा दिया है, जो पंजीकरण से पहले होना जरूरी होता है। कंपनी एमडी केके शर्मा ने बताया कि बसों के संबंध में 12 जनवरी को लखनऊ स्तर से बैठक होनी है। उसमें संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बसों के पंजीकरण, रूट परमिट आदि के लिए परिवहन विभाग में फाइल भेजी जा चुकी है।