{"_id":"684f39387169ed04490b221a","slug":"now-the-craze-of-up-league-will-spread-players-auction-will-be-held-on-18th-meerut-news-c-72-1-mrt1058-135327-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छाएगा यूपी लीग का खुमार, 18 को होगी खिलाड़ियों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छाएगा यूपी लीग का खुमार, 18 को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
विज्ञापन
मेरठ। आईपीएल के बाद अब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराई जाने वाली यूपी क्रिकेट लीग का खुमार भी छाने वाला है। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट लीग को लेकर 18 जून को खिलाड़ियों की नीलामी की जानी है। इसे लेकर जोरशोर से तैयारी की जा रही है। इस प्रक्रिया में मेरठ समेत पूरे उत्तर प्रदेश से दस लोग भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक प्रतियोगिता शुरू की है। इसे जीतकर आप नीलामी का हिस्सा बन सकते हैं।
यह उत्तर प्रदेश में यूपी क्रिकेट लीग का तीसरा सीजन है। मेरठ की बात करें तो यहां से भुवनेश्वर कुमार, समीर रिजवी, शुभम मिश्रा, अजय, विजय कुमार, विनीत पंवार, शिवम मावी सहित 10 खिलाड़ियों को टीमों की ओर से रिटेन किया जा चुका है। अब टीमों की नजर मेरठ के युवा क्रिकेटरों पर होगी। इसमें ऑलराउंडर यशु प्रधान, तेज गेंदबाज अंकुर शर्मा, अंकुर चौहान, बल्लेबाज हर्ष त्यागी सहित अन्य नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की किस्मत नीलामी में चमक सकती है।
वहीं, पूरे प्रदेश में छह टीमें इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें मेरठ मेवरिक्स, कानपुर सुपर स्टार, काशी रुद्रा, नाेएडा किंग्स, गोरखपुर लायंस और लखनऊ की टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। बोली प्रक्रिया के बाद टीमों की ओर से खिलाड़ियों के ट्रायल लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए टीमों की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे मिलेगा नीलामी में शामिल होने का मौका
उत्तर प्रदेश टी-20 लीग की ओर से दस लोगों को इस बार 18 को होने वाली नीलामी में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। वह देख पाएंगे कि किस प्रकार खिलाड़ियों की नीलामी की जाती है। इसके लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें एसोसिएशन की वेबसाइट और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगाें को खिलाड़ियों को पहचानने का मौका दिया जा रहा है। जो भी पहले दस लोग क्विज में भाग लेकर खिलाड़ियों को पहचानकर उनका नाम बता पाएंगे, उन्हें नीलामी में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसमें ऑनलाइन माध्यम से यूपी टी-20 लीग के एकाउंट पर जाकर आपको अपना जवाब देना होगा।
स्टार खिलाड़ियों ने मेरठ के लिए किया प्रचार शुरू
मेरठ मेवरिक्स टीम ने पिछले सीजन में फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस टीम के कप्तान माधव कौशिक हैं। इसमें मेरठ की ओर से गाजियाबाद के ही स्वास्तिक चिकारा भी खेल रहे हैं। वह पिछले सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। अब मेरठ की ओर से ही खेलने वाले स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने यूपी लीग को लेकर प्रचार करना शुरू कर दिया है। पिछले सीजन में वह भारतीय टीम का हिस्सा होने के कारण सभी मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन अभी भारतीय टीम का टी-20 फारमेट में कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। इसके चलते उम्मीद लगाई जा रही है कि रिंकू सिंह मेरठ मेवरिक्स से खेलते नजर आएंगे।