फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now the correction in voter card is so easy

मतदाता सूची में वेरीफिकेशन हुआ आसान

Sun, 22 Sep 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
now the correction in voter card is so easy
मतदाता सूची में वेरीफिकेशन हुआ आसान
विज्ञापन

हस्तिनापुर। विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता और बीएलओ अब मतदाता सूची में करेक्शन और वेरीफिकेशन आसानी से कर सकेंगे। जिसके लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लीकेशन और बीएलओ हाइब्रिड मोबाइल एप्लीकेशन शुरू की है।
हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3,34,608 मतदाता वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से स्वयं संशोधन कर सकते हैं। वहीं, आयोग द्वारा शुरू की गई दूसरी मोबाइल एप्लीकेशन का लाभ विधानसभा क्षेत्र के 377 बीएलओ को मिलेगा। हाइब्रिड बीएलओ मोबाइल एप्लीकेशन से क्षेत्र के मतदाताओं के डोर-टू-डोर जाकर त्रुटि का संशोधन करेंगे। इससे वोटर आईडी में करेक्शन और वेरिफिकेशन से वोटर लिस्ट में आने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी। इस एप को लॉग इन करने के लिए पासवर्ड और यूजर आईडी आयोग द्वारा बीएलओ को दी जाएगी। जिसके बाद वह इस एप को माध्यम से मतदाता की वोटर लिस्ट को संशोधित करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा इलेक्टोरल वेरिफिकेशन प्रोग्राम (ईवीपी) शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से सभी वोटर ऑनलाइन ही वोटर आईडी को वेरीफाई करा सकते हैं। इसके साथ ही अपनी वोटर आईडी में करेक्शन कर सकते हैं। इस पहल से दोहरे पंजीकरण कराने वाले मतदाताओं पर नकेल कसी जाएगी। वहीं फर्जी वोटर के नाम लिस्ट से हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर लिस्ट को संशोधन करने के लिए आयोग द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई है। जिसमें वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से वोटर स्वयं संशोधन कर सकेंगे और हाइब्रिड बीएलओ एप से बीएलओ वोटर लिस्ट में संशोधन कर सकेंगे। -अजय कुमार उपाध्याय, तहसीलदार मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed