फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now pickup dust in markets regularly

बाजार खुलेगा तो सड़कों पर नहीं दिखेगा कूड़ा

Sun, 13 Mar 2022 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
now pickup dust in markets regularly
अब बाजार खुलते ही नहीं दिखेगी सड़क पर गंदगी
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम की ओर से अब घर-घर जाकर कूड़ा उठाने के साथ ही बाजारों में दुकानों पर कचरे के संकलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में निगम की चयनित कंपनी ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, सूरजकुंड, फूलबाग, किला रोड और कचहरी, आंबेडकर चौराहा सहित अन्य बाजारों में दुकानों से कूड़ा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। बाजारों में अपराह्न तीन बजे से रात नौ बजे तक कूड़ा गाड़ियां बाजारों में जाएंगी। इससे सुबह के समय बाजार खुलेगा तो कूड़ा नजर नहीं आएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों में दो समय सफाई व्यवस्था जरूरी है। निगम ने घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने का काम बीबीजी इंडिया कंपनी को दिया है। अभी तक कंपनी सूरजकुंड वाहन क्षेत्र के 15 वार्डों में भी व्यवस्था शुरू कर पाई है। नगर निगम की ओर से अभी और कूड़ा गाड़ी उपलब्ध कराना बाकी है।
विज्ञापन

इस बीच, कंपनी से जुड़े कलाकारों ने जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए वार्ड 46 के किला रोड और वार्ड 50 के नंगलाबटटू क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। नाटक के माध्यम से गंदगी से होने वाली बीमारी और बचाव के बारे में बताया गया। स्वच्छता के लाभ भी बताए गए। सभी से अपील की गई है कि घरों या दुकानों से निकलने वाले कचरे को कूड़ेदान में ही रखें और गाड़ी आने पर वह कूड़ा गाड़ी में ही डालें। सड़क पर कूड़ा न डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed