फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now organic food products will be available in Kisan Haat

अब किसान हाट में मिलेंगे जैविक खाद्य उत्पाद

Fri, 13 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Now organic food products will be available in Kisan Haat
अब किसान हाट में मिलेंगे जैविक खाद्य उत्पाद
विज्ञापन

मेरठ। अब शहरवासियों को जैविक खाद्य उत्पादों के लिए इधर उधर नहीं भागना पड़ेगा। हर रविवार और सोमवार को चैपल स्ट्रीट में लगने वाली किसान हाट में तमाम जैविक खाद्य उत्पाद लोगों को एक ही छत के नीचे मुहैया कराए जा सकेंगे। हाट में उपभोक्ता सीधे किसानों से माल खरीद सकेंगे। इस व्यवस्था में बिचौलिए खत्म होने माल सस्ता मिलेगा।

आजकल लोग स्वास्थ्य को लेकर बेहद जागरूक हैं। वे रसायन मुक्त खाद्य उत्पादों के लिए खर्च करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें गुणवत्ता युक्त जैविक खाद्य पदार्थ आसानी से उपलब्ध नहीं है। इस कमी को दूर करने के लिए चैपल स्ट्रीट स्थित फार्मर्स नेस्ट सामने आया है। इसके संचालक मनीष भारती ने बताया कि लोगों की मांग के अनुसार उन्हें जैविक खाद्य उत्पाद मुहैया कराने और किसानों को जैविक उत्पादों का बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यहां हर रविवार और सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किसान हाट लगाई जाएगी। इसमें जिले के किसान अपने जैविक उत्पाद बिक्री के लिए आएंगे। यहां से लोग अपनी पसंद के जैविक खाद्य उत्पाद सीधे किसानों से खरीद सकेंगे। जैविक उत्पादों में सब्जी, गुड़, घी, हल्दी, दाल, सरसों का तेल, शकरकंद, ब्रोकली, शलजम, चुकंदर आदि जैविक खाद्य खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed