फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now maarige will done first girl, panchayat gave our decession

जिस लड़की को दिखाया, उसी से होगी शादी, पंचायत का फैसला

Wed, 12 Feb 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
now maarige will done first girl, panchayat gave our decession
जानीखुर्द(मेरठ)। गांव पांचली खुर्द में विवाह से पहले दुल्हन बदलने की घटना का मंगलवार को समाधान हो गया। घटना को लेकर थाने में हुई पंचायत में तय हुआ कि जिस लड़की से रिश्ता हुआ था उसी से विवाह कराया जाएगा। अब तीन दिन बाद फिर से बारात आएगी।
विज्ञापन

गांव पांचली खुर्द में सोमवार को ग्रेटर नोएडा के खेमाखेड़ा गांव से बरात आई थी। रस्म के दौरान वर पक्ष ने दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। वर पक्ष का आरोप था कि रिश्ता होने के दौरान दूसरी लड़की दिखाई गई थी, जबकि विवाह दूसरी लड़की से कराया जा रहा है। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। गांव पांचली और खेमाखेडा से भी लोग इस पंचायत में आए, लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया। मंगलवार को दोनों पक्षों में दिनभर पंचायत होती रही। देर शाम दोनों पक्षों में फैसला हो गया। इसमें तय हुआ कि रिश्ता तय होने वाली लड़की से ही विवाह होगा। विवाह तीन दिन बाद होना तय हुआ। इसके बाद दो दिन से गांव पांचली खुर्द में मौजूद बरात तीन दिन बाद दोबारा आने के लिए अपने गांव चली गई। जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के अनुसार दोनों पक्षों में फैसला हो गया। कोई भी पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed