फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now district level civil services trials will be held from August 21

अब 21 अगस्त से होंगे जिला स्तरीय सिविल सर्विसेस ट्रायल

Sat, 02 Aug 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Now district level civil services trials will be held from August 21
मेरठ। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से वर्ष 2025-26 में प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मेरठ में अब 21 अगस्त से ट्रायल होंगे। पहले यह ट्रायल 8 अगस्त से होने थे, लेकिन उत्तर प्रदेश सविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसिएशन की मांग पर अब तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब जिला स्तरीय ट्रायल 21 अगस्त को और मंडलीय ट्रायल 25 और 26 अगस्त को होंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय ट्रायल 3 से 4 सितंबर को होंगे। ट्रायल प्रक्रिया कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन

तीन और चार सितंबर को प्रदेश स्तरीय ट्रायल अलग-अलग जिलों में होंगे। इसमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य कर्मचारियों के कल्याण, खेल विकास और शारीरिक संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन खेलों में होंगे ट्रायल
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 अगस्त को टेनिस, बॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन बेस्टफजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी आदि स्पर्धाओं में ट्रायल होंगे। प्रदेश भर के आगरा, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, लखनऊ, वाराणसी, सीतापुर, राय बरेली, कानपुर, बलिया, गाजियाबाद, आजमगढ़, रामपुर आदि जिलों में प्रदेशीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed