फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notorious Naidu's accomplice Ravi alias bhoora arrested after encounter in meerut

मेरठः कुख्यात नायडू का साथी रवि उर्फ भूरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2020 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/मोदीपुरम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/मोदीपुरम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Notorious Naidu's accomplice Ravi alias bhoora arrested after encounter in meerut
भूरा... - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात शक्ति नायडू के साथी एक लाख के इनामी रवि उर्फ भूरा को शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में रवि उर्फ भूरा को एक गोली पैर तथा दूसरी कमर में लगी है। पुलिस पूछताछ में रवि उर्फ भूरा ने बताया कि वह कुख्यात शक्ति नायडू के अलावा पंजाब के शातिर बदमाश संपत नेहरा गैंग का भी सदस्य रहा है। 

विज्ञापन


नेहरा ने अभिनेता सलमान खान की हत्या की सुपारी ली थी। पंजाब पुलिस ने नेहरा पर पांच लाख का इनाम घोषित किया था, जो कि बाद में हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन


एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार और आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर रवि उर्फ भूरा को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का खुलासा किया है। एडीजी ने बताया कि एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह, सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और पल्लवपुरम थाना पुलिस एक सूचना पर पल्लवपुरम स्थित पुष्प विहार कॉलोनी पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर तीन दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात शक्ति नायडू का साथी रवि मलिक उर्फ भूरा निवासी 256 जीवन पार्क कॉलोनी अलीपुर, दिल्ली (मूल निवासी गांव रायसिंह फुगाना, मुजफ्फरनगर) अपने दो साथियों पिंटू बंगाली और नितिन सैदपुर बुलंदशहर के साथ क्रेटा गाड़ी में बैठा है। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गाड़ी कॉलोनी के पीछे की तरफ दौड़ाते हुए गोलियां बरसा दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर गोलियां चलाई। जिसमें रवि मलिक को दो गोली लगी। जबकि उसके दोनों साथी जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, रवि ने बताया कि 30 जनवरी को वह वैष्णो धाम कॉलोनी में दिल्ली के बदमाश शक्ति नायडू के साथ मिलकर बिजनौर में तैनात इंस्पेक्टर विपिन और प्रॉपर्टी डीलर विपिन कुमार की हत्या करने आए थे। 


नायडू के साथी तिलकराज और उसके भतीजे हनी ने वारदात करने से इंकार कर दिया था। जिस पर नायडू ने चाचा-भतीजे पर गोलियां चलाई थी। जिसमें हनी की मौत हो गई थी। मंगलवार को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में दो लाख के इनामी शक्ति नायडू का खात्मा कर दिया था। मुठभेड़ के दौरान रवि फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed