फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notices issued to 4.75 lakh people, data of 55 thousand uploaded

Meerut News: 4.75 लाख को दिए गए नोटिस, 55 हजार का डाटा अपलोड

Fri, 06 Feb 2026 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 4.75 lakh people, data of 55 thousand uploaded
मेरठ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी बूथों पर अभियान चलाया जाएगा। एसआईआर प्रकि्रया से संबंधित अगर किसी मतदाताओं को दिक्कत है तो वह इसमें अपने क्षेत्र में जाकर उसे सही कराने के फार्म 8 भर सकता है। इसके अलावा 18 साल पूरे कर चुके युवा जिनका वोट नहीं बना है वह अपना वोट बनवा सकते हैं। वह बीएलओ से फार्म छह ले सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन में जमा कर सकते हैं। यह अभियान सभी बूथों पर जिला स्तर पर चलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि डाटा में गड़बड़ी और मैपिंग न होने के कारण अब 6.48 लाख मतदाताओं को अपनी जानकारी स्पष्ट करनी है। इनमें से 3.73 लाख मतदाताओं का नाम किसी न किसी कारण से मिसमैच हो रहा है। वहीं 2.75 लाख से अधिक वे मतदाता हैं जिनके नाम की 2003 के वोटर लिस्ट से मैपिंग नहीं हुई है। इनमें से 4.75 लाख को नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस प्रकि्रया पूरे करके करीब 55 हजार लोगों के जानकारी अपलोड भी की जा चुकी है। इन सभी तरह के नोटिस की सुनवाई प्रक्रिया 28 फरवरी तक पूरी की जानी है। सात विधानसभा क्षेत्रों के 2.75 लाख से अधिक के नो मैपिंग वाले मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

-----
मतदाता किसी और को भी भेज सकते हैं जवाब दाखिल करने
बुजुर्ग व बीमार मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे मतदाता जो किन्हीं कारणों से अपने नोटिस का जवाब नहीं देने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकते हैं वह अपनी जगह दूसरे व्यक्ति को भेज सकते हैं। इसके लिए एक आशय पत्र लिखकर उस पर हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान लगाकर वह दूसरे व्यक्ति को जवाब दाखिल करने के लिए ईआरओ के पास भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed