फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice to sanitation inspectors for waterlogging on the road and not removing garbage

सड़क पर जलभराव और कूड़ा न उठने पर सफाई निरीक्षकों को नोटिस

Wed, 16 Apr 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Notice to sanitation inspectors for waterlogging on the road and not removing garbage
- नगर आयुक्त ने शहर मेंं कई जगह पर रात में किया निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर की सड़कों पर जलभराव और कूड़ा न उठाने पर मंगलवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने सफाई निरीक्षकों को नोटिस जारी किया है। कारण बताओ नोटिस का तीन दिन में जवाब न देने और सुधार न करने पर निलंबित करने की चेतावनी दी गई। सफाई व्यवस्था में सुधार न करने पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को नगर आयुक्त ने जमकर फटकार भी लगाई है।


नगर आयुक्त ने सूरजकुंड वाहन डिपो का निरीक्षण किया। जोनल सेेनेटरी अधिकारी राजेश यादव से वार्ड वार भेजे गए वाहनों के विवरण का अवलोकन कराने के निर्देश दिए। इस पर विभिन्न वार्डों में भेजे गए वाहनों का अवलोकन किया गया। त्वरित कॉल करके वार्ड में भेजे गए कुछ वाहनों का सत्यापन भी किया गया। इसके बाद मेला नौचंदी परिसर का निरीक्षण किया गया। यहां क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजय कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। नगर आयुक्त ने संजय कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया है। क्षेत्रीय सफाई नायक अजय कुमार को नौचंदी परिसर में सही प्रकार से सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर चेतावनी व कार्य में सुधार करने के लिए पत्र जारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

भूमिया के पुल से लिसाड़ी रोड़ का निरीक्षण भी किया गया। मुख्य मार्ग पर कूड़ा मिलने पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बागपत रोड पर विभिन्न कॉलोनियों में सफाई बेहतर न होने पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह व कार्यवाहक सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही कड़ी चेतावनी दी। ------
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर पुलिस चौकी के पास गड्ढे में गिर रहे वाहन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हसनपुर पुलिस चौकी के पास सड़क के बीचोबीच गहरा गड्ढा है। इसमें अक्सर चारपाहिया और दोपहिया वाहन गिरते हैं। वाहन में सवार लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शिकायत की, बावजूद गड्ढा नहीं भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed