फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice to 31 village secretaries for not spending the budget

Meerut News: बजट खर्च नहीं करने पर 31 ग्राम सचिवों को नोटिस

Sun, 17 Nov 2024 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Notice to 31 village secretaries for not spending the budget
बागपत। पंचायतों के खातों में करोड़ों रुपये बजट होने के बाद भी खर्च नहीं होने के कारण गांवों में विकास ठप होने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अमर उजाला में इसको लेकर अभियान चलाने के बाद शनिवार को डीपीआरओ अरूण अत्री ने 31 पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्हें चेतावनी दी कि यदि 20 नवंबर तक बजट खर्च नहीं किया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में खातों में बजट की भरमार, खर्च करने में पंचायतों का बुरा हाल और शनिवार के अंक में विकास को तरस रहे गांव, सरकारी खालों में नहीं बजट की कमी शीर्षक प्रकाशित किया गया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ अरुण अत्री ने जिले की 31 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि कई बार नोटिस देने के बाद भी बजट खर्च नहीं किया जा रहा है। इनके कारण विकास में जिला पिछड़ रहा है और रैकिंग भी खराब आ रही है। भेजे पत्र में कहा कि यदि 20 नवंबर तक बजट खर्च नहीं किया जाता है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बजट खर्च करने में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें दिया गया नोटिस : हमीदाबाद नयागांव की सचिव नीता, बिचपड़ी के सचिव कृष्ण कुमार, ग्वालीखेड़ा के सचिव मनीष कुमार, गौरीपुर, सूरजपुर महनवा के सचिव उपदेश कुमार, सिनौली की सचिव पूजा, बुढ़पुर, हसनपुर जिवानी, बरवाला के सचिव जोनी चौधरी, बड़ावद, महावतपुर के सचिव विकास श्रीवास्तव, लुहारी, शाहपुर बड़ौली की सचिव दीपा, बावली के सचिव हिमांशु, कोताना के सचिव विकुल, कासिमपुर खेड़ी के सचिव संजीत, मौजिजाबाद नांगल, इदरीशपुर के सचिव महक सिंह, सिरसली के सचिव राकेश, सूजती के सचिव बोबी कुमार, चंदायन के सचिव गौरव राणा, कैड़वा के सचिव आर्यवीर, शिकोहपुर के सचिव लोकपाल, बिजवाड़ा के सचिव कृष्ण कुमार, रमाला के सचिव विक्रांत, हेवा के सचिव दीपक मान, टांडा के सचिव अमित कुमार, मवीकलां के सचिव रोहित कुमार, हसनपुर मसूरी के सचिव फारूख, दत्तनगर के सचिव विनोद कुमार को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed