{"_id":"68fd3a7cdbb057c8bd06ef27","slug":"notice-issued-to-10-people-who-organized-the-mahapanchayat-meerut-news-c-14-mrt1034-1010870-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महापंचायत करने वाले 10 लोगों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महापंचायत करने वाले 10 लोगों को नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा नेता विकुल चपराना और उसके साथियों के जेल भेजे जाने के विरोध में रविवार को सर्व समाज की महा पंचायत करने की घोषणा करने वाले 10 मुख्य लोगों को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इसमें लोहियानगर पुलिस ने कहा है कि उनकी ओर से किसी भी आयोजन या पंचायत के लिए कोई अनुमति नहीं ली है। आदेश प्रधान, पवन गुर्जर, अनुज भड़ाना, आकाश भड़ाना आदि को नोटिस भेजे गए है। लोहिया नगर पुलिस ने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि बिना अनुमति के महापंचायत करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और उसमें शांतिभंग होने का पूर्ण आशंका है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। संवाद