{"_id":"612556b58ebc3e7a1b2541e8","slug":"notice-issue-to-shubhkamna-hospital-meerut-news-mrt55319506","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पुलिस ने शुभकामना अस्पताल पर चस्पा किया नोटिस, सीएमओ ने किया लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पुलिस ने शुभकामना अस्पताल पर चस्पा किया नोटिस, सीएमओ ने किया लाइसेंस निरस्त
Wed, 25 Aug 2021 04:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:01 PM IST
सार
एक सप्ताह पहले अस्पताल के पार्टनरों में विवाद हो गया था। इसमें वकार नाम का एक पार्टनर घायल हुआ था। मामले में पार्टनर मफरूर समेत पांच लोग नामजद हुए थे।
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में हापुड़ रोड स्थित शुभकामना अस्पताल का लाइसेंस निरस्त होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने बताया कि मरीजों को भर्ती करने के नाम पर यहां कमीशन का धंधा चल रहा है। कमीशन को लेकर हॉस्पिटल के पार्टनरों में मारपीट और फायरिंग भी हुई थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले अस्पताल के पार्टनरों में विवाद हो गया था। इसमें वकार नाम का एक पार्टनर घायल हुआ था। मामले में पार्टनर मफरूर समेत पांच लोग नामजद हुए थे। हॉस्पिटल में अक्सर विवाद होने से कानून व्यवस्था खराब होती है। इसकी शिकायत थाना पुलिस ने सीएमओ से की थी।
विज्ञापन
इसके बाद सीएमओ ने लाइसेंस निरस्त कर दिया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि अस्पताल में पांच मरीज हैं। उनको दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा। मरीज शिफ्ट करने के बाद अस्पताल में सील लगाई जाएगी।
विज्ञापन