फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: notice issue to jabbar and nadeem

पार्षद जुबेर हत्याकांड: फरार चल रहे जब्बार और नदीम के घर कुर्की नोटिस चस्पा, पुलिस ने दी ये बड़ी चेतावनी

Fri, 14 Jan 2022 11:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

पार्षद जुबेर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी जब्बार और नदीम के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं, पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर 30 दिनों के भीतर कोर्ट में पेश नहीं हुए तो सामान जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut News: notice issue to jabbar and nadeem
मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पार्षद जुबेर अंसारी हत्याकांड में फरार चल रहे हाजी जब्बार और नदीम के घर पर गुरुवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। चेताया कि अगर 30 दिन के भीतर दोनों न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो पुलिस सामान जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर देगी।

विज्ञापन


28 अगस्त 2021 को शास्त्रीनगर में एल ब्लॉक चौकी के पास बदमाशों ने पार्षद जुबैर अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में किठौर के ग्राम रार्धना निवासी नदीम, हाजी जब्बार, फतेहयाब के अलावा हरियाणा के शहजाद की भूमिका सामने आई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों चारों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ। इसके बाद पुलिस ने 20-20 हजार का इनाम घोषित किया। गुरुवार को मेडिकल पुलिस ने हाजी जब्बार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी राधना थाना किठौर व नदीम पुत्र हाजी जब्बार निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट के घर पर नोटिस चस्पा किए। इससे पूर्व पुलिस शहजाद और फतेहयाब के यहां कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed