फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notebandi was fraud and Discovered by RTI

आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा, नोटबंदी के दौरान हुई थी ये गड़बड़ी

Thu, 18 Oct 2018 09:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 18 Oct 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
Notebandi was fraud and Discovered by RTI
नोटबंदी - फोटो : SELF

यूपी के बागपत में आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि नोटबंदी के दौरान पुराने नोटों को नहीं बदला गया है। 2.1 करोड़ रुपये भेजे गए गए थे, जबकि 16.50 लाख ही वापस हुए। वहीं बागपत डाक घर में 27.66 लाख रुपये ही बदले गए। इसका खुलासा आईटीआई से हुआ है।  

विज्ञापन


एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि नोटबंदी के दौरान बैंक और पोस्ट ऑफिस में बड़ी धांधली हुई। उन्होंने अग्रवाल मंडी टटीरी और बागपत पोस्ट ऑफिस में नोटबंदी के दौरान बदली गई धनराशि के बारे में सूचना मांगी थी। टटीरी पोस्ट ऑफिस में पूर्ण सूचना उपलब्ध नहीं मिली। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक की सूचना मांगी थी, जबकि 11 नवंबर से 24 नवंबर तक की सूचना दी गई, बाकी रिकॉर्ड नहीं मिला। जानकारी दी की पोस्ट ऑफिसर में नोटबंदी में नोट नहीं बदले गए है जबकि दो करोड़, एक लाख 19 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। 16 लाख 50 हजार रुपये ही वापस किए गए जो पुराने नोट थे। यह ही हाल बागपत पोस्ट ऑफिस का रहा। जिले का मुख्य डाकघर होने के बावजूद 27 लाख 66 हजार 500 रुपये ही बदले गए। जबकि आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक तीन करोड 56 लाख रुपये का भुगतान किया गया जबकि यहां पर नई करेंसी थी ही नहीं। उन्होंने बताया कि नोट बदलने में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने केंद्रीय सूचना आयोग में इसकी जांच के लिए अपील कर दी है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed