फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   not option make fo BSP says Chandrashekhar

बसपा का विकल्प बनकर नहीं, अपनी जमीन तैयार कर लड़ेंगे चुनाव: चंद्रशेखर

Thu, 08 Jul 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
not option make fo BSP says Chandrashekhar
बसपा का विकल्प बनकर नहीं, अपनी जमीन तैयार कर लड़ेंगे चुनाव : चंद्रशेखर
विज्ञापन

मेरठ। आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि सूबे के विधानसभा चुनाव बसपा का विकल्प बनकर नहीं, बल्कि खुद की जमीन पर लड़ेंगे। भाजपा सरकार कोरोना की दूसरी लहर रोकने में विफल रही है। लोगों ने ऑक्सीजन के अभाव जान गंवा दी। जनता यह कभी नहीं भूलेगी।
बहुजन परिवर्तन साइकिल यात्रा में शामिल होने चंद्रशेखर मेरठ पहुंचे। पूर्वी कचहरी स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ साइकिल यात्रा शुरू होकर शास्त्री नगर कुटी चैराहा पर संपन्न हुई। शेरगढ़ी स्थित आंबेडकर पार्क में उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कैडर तैयार कर रहे हैं कि कैडर का एक सदस्य एक हजार मनुवादियों पर भारी पड़ेगा। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा जब शिक्षा व वोट का अधिकार छीन लिया जाएगा, तब क्या करोगे? इसलिए यही समय है एकजुट होकर संघर्ष करो। बाबा साहेब, कांशीराम व अपने महापुरुषों के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करें।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के लिए कोर कमेटी निर्णय लेगी। राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तेजियान, संजीव पाल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रछौती, मुख्य जिला प्रभारी ओमप्रकाश जाटव, जिला संरक्षक अतर सिंह, कोर कमेटी सदस्य व महानगर अध्यक्ष शहजाद शेख, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर लिसाड़ी, नूर इलाही, शाहबाज तोमर, अफ्फान व नदीम चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित और मुस्लिम पर जोर, युवाओं में भरा जोश
चंद्रशेखर ने युवाओं में जोश भरा। मोहनपुरी, सुभाष नगर, हापुड़ अड्डा, हापुड़ रोड, कुटी चौराहा, शेरगढ़ी आंबेडकर पार्क पर साइकिल यात्रा को पूर्ण किया। दलित और मुस्लिमों को साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि बुद्धिबल, बाहुबल, धनबल, जनबल और मनोबल से सत्ता मिल सकती है। साइकिल यात्रा का मोहनपुरी से लेकर कुटी चैराहे तक कई स्थानों पर स्वागत हुआ। हापुड़ रोड स्थित शाही महल पर प्रदेश कोर कमेटी आमिर गाजी व मंडल प्रभारी शमीम चौधरी यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed