{"_id":"58ef5ece4f1c1bc342cf67fd","slug":"not-afraid-of-yogiraj-babu-of-this-cmo-office-divyang-did-the-sting","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगीराज से नहीं डरते इस सीएमओ ऑफिस के बाबू, दिव्यांग ने किया स्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगीराज से नहीं डरते इस सीएमओ ऑफिस के बाबू, दिव्यांग ने किया स्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 13 Apr 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते का स्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में सीएमओ ऑफिस के डॉक्टर और बाबू दिव्यांगों पर भी रहम नहीं खा रहे हैं। योगी सरकार का खौफ भी इन पर प्रभाव नहीं छोड़ रहा है। पैसों की चमक में दिव्यांगता का प्रतिशत घट और बढ़ जाता है। पीड़ित ने पैसे देते हुए बाकायदा मोबाइल से वीडियो बना ली। विभाग में पैसे लेकर दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की वीडियो देखकर डीएम ने सीएमओ को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद तीन बाबुओं को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस में प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए जाते हैं। प्रमाण-पत्र जारी करने वाले डॉक्टर और बाबू सीधे तो पैसे ले नहीं सकते। डर रहता है कि कहीं रंगेहाथ पकड़े न जाएं। कुछ बाहरी लोगों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मदद से पैसा लिया जा रहा है। यदि किसी की दिव्यांगता 40 प्रतिशत है तो एक से लेकर दो हजार रुपये तक में वह 50 प्रतिशत तक हो जाती है। पीड़ित ने मोबाइल से वीडियो बना ली। कुछ लोगों ने बुधवार को डीएम डीके सिंह को अस्पताल में रिश्वत लिए जाने की वीडियो दिखाई। योगी सरकार के तेवरों को देखते हुए डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और सीएमओ को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमओ डॉ. प्रेम शंकर मिश्रा ने बताया कि वीडियो फुटेज में पैसे लेते जो व्यक्ति आ रहा है, वह बाहर का है। डीएम के निर्देश पर बाबू शिवराज और उसके दोनों सहयोगी क्लर्कों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन