फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Not a single nomination in ward six, voting will be held on 23rd...

Meerut News: अवैध खनन कर रहे डंपर, जेसीबी और टैक्टर सीज

Sat, 20 May 2023 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Not a single nomination in ward six, voting will be held on 23rd...
मेरठ-कंकरखेड़ा। रोहटा रोड पर खनन माफिया दिनरात अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। एडीएम सदर के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर रात राजस्व टीम व पुलिस ने सिंधवाली गांव के जंगल में धावा बोलकर चार डंपर, दो जेसीबी और ट्रैक्टर पकड़े। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम ओजस्वी राज ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि रोहटा रोड पर कई गांवों में अवैध रूप से मिट्टी खनन चल रहा है। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सोहनपाल सिंह, शोभापुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ सिंधवाली गांव के जंगल में पहुंचे। पुलिस को देकर खनन के आरोपी वाहन छोड़कर भाग गए। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है। दोबारा से अवैध रूप से खनन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वाहनों को छुड़़वाने पहुंचे लोगों को भगाया
बृहस्पतिवार रात पुलिस सभी वाहनों को थाने ले आई थी। शुक्रवार सुबह वाहनों को छुड़वाने के लिए थाने पर सिफारिश करने वालों का तांता लगा रहा लेकिन पुलिस ने उन्हें धमकाकर थाने से बाहर कर दिया। वहीं दोबारा से थाने पर दिखाई देने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed