Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Not a single eligible voter should be left out in the SIR: SDM

एसआईआर में नहीं छूटना चाहिए एक भी पात्र मतदाता : एसडीएम

Wed, 10 Dec 2025 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Not a single eligible voter should be left out in the SIR: SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी के चलते प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर एसआईआर की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कई बूथों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ से जानकारी ली तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार संबंधी कार्यों की स्थिति जानी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया में एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने लोगों से बातचीत कर फार्म भरने में सामने आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली और आश्वस्त किया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं। इसी क्रम में नगर पालिका ईओ दीपिका शुक्ला ने 60 से 90 नंबर तक के कुल 30 बूथों का मेगा निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर बीएलओ से फीडिंग, घर-घर सर्वे, नए नाम जोड़ने, नाम संशोधन और सत्यापन सहित सभी कार्यों की बारीकी से जानकारी ली।
विज्ञापन

ईओ ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समय पर तथा सटीक रूप से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। ऐसे में कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। वहीं शाहवेज अंसारी ने नगर पालिका परिसर में लगे कैंप का निरीक्षण किया और बीएलओ के साथ मिलकर एसआईआर कार्य में सहयोग प्रदान किया। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वह समय पर एसआईआर फार्म भरें और आवश्यक दस्तावेजों का मिलान करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed