फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Normal life disrupted due to 18-hour power outage.

Meerut News: 18 घंटे बिजली गुल रहने से जनजीवन बेहाल

Thu, 09 Jul 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Normal life disrupted due to 18-hour power outage.
बहसूमा। लगातार बारिश के चलते बहसूमा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार रात करीब 8:00 बजे से बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। करीब 18 घंटे तक बिजली गुल रहने से कस्बा बहसूमा सहित शाहपुर बटावली, मोड़, महमूदपुर सिखेड़ा और सदरपुर आदि गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद रहने से जिन घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं, वहां पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। पशुओं के लिए चारा काटने वाली मशीनें नहीं चल सकीं। इससे पशुपालकों को परेशानी हुई और दुधारू पशुओं की देखभाल भी प्रभावित रही। मोबाइल फोन चार्ज न होने से लोगों का संपर्क भी बाधित रहा। पूरी रात लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

अवर अभियंता विजयपाल ने बताया कि लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बिजलीघर परिसर में पानी भर गया था। अधिक नमी आने से तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई थी। कर्मचारियों ने पानी की निकासी कर नमी दूर की, जिसके बाद फॉल्ट ठीक कर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed