फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nominations of nine candidates filed in Sakoti

Meerut News: सकौती में नौ प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल

Sun, 26 Mar 2023 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nominations of nine candidates filed in Sakoti
दौराला। सकौती-कपसाड़ मार्ग स्थित सहकारी संघ में शनिवार को प्रबंध कमेटी के सदस्यों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया की गई। तय समय तक भी दो पद रिक्त रहे।
विज्ञापन

सहकारी संघ सकौती में सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। दोपहर चार बजे नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सहकारी संघ पर प्रबंध कमेटी के 11 सदस्यों के लिए नामांकन होना था। तय समय तक भी नौ नामांकन दाखिल हुए। जबकि, दो सीट रिक्त रही। सभी सीटों पर एक-एक नामांकन दाखिल होने के चलते सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। जबकि, नामांकन के दौरान दो पद रिक्त रहे। नामांकन की सीमा संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी ने सूची बोर्ड पर चस्पा की।
विज्ञापन

पांचली संघ के लिए 13 नामांकन पत्र जमा

जानीखुर्द। सहकारी संघ पांचली खुर्द और रसूलपुर धौलडी के संचालन पद के लिए शनिवार को नामांकन हुए। पांचली खुर्द के लिए 13 और रसूलपुर धौलडी के लिए 11 नामांकन पत्र भरे गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद पता चलेगा कितने पदों के लिए चुनाव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


खरखौदा व फफूंडा में सभी संचालक होंगे निर्विरोध
खरखौदा/मुंडाली। सहकारी संघ के संचालक मंडल की चुनाव प्रक्रिया के लिए शनिवार को खरखौदा में नौ व फफूंडा में 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सभी का निर्विरोध बनना तय है।
किसान सेवा सहकारी समिति कैली से महिला सीट पर कविता सामान्य सीट पर विजेंद्र वह दूसरी सामान्य सीट पर विजित सहित तीन नामांकन दाखिल हुए। खरखौदा किसान सेवा सहकारी समिति पश्चिम से सामान्य सीट पर रामचंद्र वह दूसरी सामान्य सीट पर अशोक सहित दो नामांकन दाखिल हुए। मुंडाली से पिछड़ा वर्ग से विकास सामान्य सीट से अमरवीर सहित दो व महिला सीट से जगमति व सामान्य सीट से अमरीश दो व्यक्तिगत नामांकन दाखिल किए गए। सहकारी संघ फफूडा के अंतर्गत आने वाली एफएसएस समिति मेरठ से दो सदस्य, किसान सेवा सहकारी समिति मोहिउद्दीनपुर से तीन सदस्य, किसान सेवा सहकारी समिति फफूंडा से तीन व तीन व्यक्तिगत सहित 11 नामांकन दाखिल किए गए। सहकारी संघ खरखौदा पर तैनात चुनाव प्रभारी अमित कुमार के अनुसार खरखौदा किसान सेवा सहकारी समिति नंबर एक से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। 26 मार्च को सभी नामांकन की जांच की जाएगी। यदि चुनाव संभव होगा तो 27 मार्च को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।


मुंडाली में चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सिसौली सहकारी संघ के लिए 11 सदस्य चुने जाने थे। दस ने ही नामांकन किया। पिछडे वर्ग की एक सीट रिक्त रह गई। सिसौली के संचालक र्निविरोध चुने जाएंगे। प्रत्येक सीट पर एक-एक ही नामांकन पत्र आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed