फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nomination for meerut college management commitee

मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव में 38 सदस्यों ने किया नामांकन

Sat, 03 Apr 2021 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
nomination for meerut college management commitee
मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव में 38 सदस्यों ने किया नामांकन
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव का बिगुल बज गया है। शुक्रवार को अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, अतिरिक्त सचिव और कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए 38 सदस्यों ने नामांकन किया। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच और छह अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। सात अप्रैल को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। 18 अप्रैल को मतदान और उसके बाद मतगणना होगी। चुनाव में 1422 सदस्य मतदान करेंगे।
मेरठ कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से कॉलेज की लाइब्रेरी में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर को पहले सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ और डॉ. राम कुमार गुप्ता ग्रुप के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए, इसके बाद फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन के समय शहर के तमाम दिग्गज मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल भी पति डॉ. ओपी अग्रवाल के नामांकन के समय मौजूद रहीं। कार्यकारिणी के 21 सदस्यों के लिए सुरेश चंद जैन और डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल के पैनल से 18 सदस्य अपने बताए गए हैं, जबकि फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज ने अपने पैनल से 14 सदस्य बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ और डॉ. राम कुमार गुप्ता पैनल
अध्यक्ष पद - सुरेश चंद जैन रितुराज, सचिव - डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष - एमके गुप्ता, अतिरिक्त सचिव - मनीष प्रताप
कार्यकारिणी सदस्य
आदित्य माहेश्वरी, अमित बंसल, अनुज बंसल, अरुण कुमार गुप्ता, अतुल जैन, डॉ. एसपी देशवाल, जयवीर सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. ओपी शर्मा एडवोकेट, पंकज रस्तोगी, पराग अग्रवाल, राजपाल सिंह एडवोकेट, संजीव गुप्ता, शुभेंद्र मित्तल, विजय प्रकाश मित्तल
------------------
फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल
अध्यक्ष - अनिल कुमार गुप्ता, सचिव - विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष - मोहित जैन और अतिरिक्त सचिव - केशव बंधु
कार्यकारिणी सदस्य
अनुराग दुबलिश, नरेंद्र कुमार कंसल, पंकज मित्तल, शुभा गुप्ता, कुंवर राहुल सिंह, अवनीश शर्मा, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, राकेश खेत्रपाल, अरुण कुमार रस्तोगी, विनोद कुमार बंसल

-----------------------------
पांच सदस्यों का स्पष्ट नहीं
कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुशील कुमार और अनुराग गौड़ को निर्दलीय बताया जा रहा है, जबकि पीयूष दुबलिश, शैलेंद्र कुमार और शुभांकर शर्मा को दोनों ग्रुप अपना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed