फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nomenation for manadal aadhaksh

मंडल अध्यक्ष पद के लिए हुए नामांकन

Tue, 15 Oct 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
nomenation for manadal aadhaksh
किठौर मंडल अध्यक्ष के लिए नांमन्कान के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : KITHOR
मंडल अध्यक्ष पद के लिए हुए नामांकन
विज्ञापन

हस्तिनापुर/मवाना/किठौर। कस्बे में स्थित श्री कृष्णा मंदिर में सोमवार को भाजपा कार्यकारिणी चुनाव हुआ। चुनाव में चुनाव प्रभारी चंद्र मोहन शर्मा व सहचुनाव प्रभारी राजीव जैन की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष जीत सिंह अधना के नेतृत्व में चुनाव हुआ। विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया। चुनाव में इसमें मंडल अध्यक्ष पद के लिए सुनील पोसवाल, गौरव गुर्जर, हरिओम शर्मा, सोमनाथ पापनेजा, सूरज सोनी, ताराचंद शर्मा, अमित, आशीष, रामकुमार, जयप्रकाश, आदि ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक जल्द चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर बालमुकुंद बत्रा, टेकचंद पाहवा, ध्यान सिंह प्रजापति, अनिल त्यागी, अशोक शर्मा, डॉ. राजेंद्र, अमर बहादुर, राजवीर सिंह, अमित गोयल, गोपाल शर्मा, बॉबी चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा के मवाना मंडल अध्यक्ष के लिए 14 सक्रिय सदस्यों ने नामांकन किया। जिसमें एक वापस होग गया। पंचायती धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष सुभाष दीक्षित की अध्यक्षता में चुनाव के लिए बैठक हुई। चुनाव अधिकारी सुभाष दीक्षित ने बताया कि चार नामांकन जिला प्रतिनिधि के लिए आए। दो नामांकन वापस लेने के बाद 2 नामांकन शेष हैं। नामांकन पत्र नगर मंडल चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा द्वारा प्राप्त किए गए। जिसमें संजय शर्मा, कैलाश कौशिक, राजेंद्र चौहान, नीरज गोयल, गोविंद गुप्ता, अविजीत सिंह, मुकुल रस्तोगी, योगेंद्र रस्तोगी, आशीष रस्तोगी, जयभगवान प्रजापति, राजीव रस्तोगी, श्यामलाल गुप्ता, डा. राकेश सैन जबकि जिला प्रतिनिधि मंडल के लिए सुधा चौहान, सुधीर गुर्जर, अनुज खटीक, कपिल शर्मा ने नामांकन किया। रिपोर्ट जिला चुनाव अधिकारी को दी जाएगी। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। सोनू कुमार, उमा रस्तोगी, प्रवीण जैन, सुशील दुबलिश, मनोज, उमेश चौधरी, विजय प्रकाश चतुर्वेदी, पूनम रस्तोगी, नीतू, रामकुमार दीक्षित, सुनील, चंद्रशेखर आजाद व विनोद आदि मौजूद रहे।

किठौर क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए पार्टी ने माछरा से किठौर, शाहजहांपुर सहित कई गांवों का परिसीमन से अलग कर किठौर मंडल बना दिया है। सोमवार को किठौर के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में चुनाव अधिकारी पप्पू पहलवान, सहायक चुनाव अधिकारी सुनील प्रधान ने माछरा मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी के साथ नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की। जिसमें संजय त्यागी, पवनपाल, अनुज नागर, दिनेश भड़ौली, अगम कौशिक, राकेश त्यागी, मौ. अहमद तथा अनिल गुर्जर ने नामांकन किया। बताया कि संदीप त्यागी फतेहपुर को जिला प्रतिनिधि प्रस्तावित किया गया। इस मौके पर अखिल अग्रवाल, दीपक काजला, मुजाहिद साजो, निशांत त्यागी, फैजी खान, जयवीर आर्य, तारांचद, रितुन कंसल, अमित मवी, योगेश त्यागी, सतेंद्र, नंदू व अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed