फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Nokzonk with BSP district president, video viral

यूपी: बसपा जिलाध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 23 Apr 2021 10:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 23 Apr 2021 10:40 AM IST
सार

मेरठ में बसपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में मानपुर गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष को विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Meerut News: Nokzonk with BSP district president, video viral
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बसपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में मानपुर गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान विपक्षी प्रत्याशी के समर्थक भी पहुंच गए और नोकझोंक हुई। हंगामे के बाद बसपा जिलाध्यक्ष वापस लौट गए।

विज्ञापन


जिला पंचायत के वार्ड 28 से बसपा ने रहीस बड्ढ़ा की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। गुरुवार को बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव गांव में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसी बीच जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही उमेश शर्मा के पति धर्मेंद्र शर्मा भी गांव मानपुर पहुंच गए। धर्मेद्र शर्मा व बसपा जिलाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के बाद बसपा जिलाध्यक्ष वापस लौट गए। दोनों के बीच का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि बसपा जिलाध्यक्ष ने शराब पिलाने समेत अन्य आपत्तिजनक बातें कही थी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि विरोध करने वालों में सुरेंद्र, राकेश, बिजेंद्र, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, पप्पू, अजय, राजेंद्र, हुकम सिह, योगेश, राजू, बिल्लू, प्रदीप मास्टर, रावेंद्र, संदीप, विपिन, श्याम सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed